Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस : भारत में राहत, दुनिया में आफत

Webdunia
बुधवार, 13 जनवरी 2021 (11:07 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,968 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,04,95,147 हो गए। इनमें से 1,01,29,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गई। एक ओर देश में कोरोनावायरस के मामले में लगातार कमी आ रही है तो दूसरी तरफ दुनियाभर में अभी भी कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। 
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 202 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,529 हो गई। आंकड़ों के अनुसार 1,01,29,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। देश में 2,14,507 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.04 प्रतिशत है।
 
अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट : अमेरिकी सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से अमेरिका के लिए उड़ान भरने से पहले कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर सकती है। यह आदेश 26 जनवरी से प्रभावी हो सकता है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना के 2 करोड़ 20 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 3,76,000 मौतें हुई हैं। 
 
क्या बोले अर्जेंटीना के स्वास्थ्य मंत्री : अर्जेंटीना के स्वास्थ्य मंत्री गिनेस गोंजालेज गारसिया ने लोगों से कोरोना वायरस से बचाव रखने का आग्रह किया है। गारसिया ने कहा कि हमारे पास आज भले ही वैक्सिन है लेकिन हमारा व्यक्तिगत बचाव हमें बीमारी से दूर रखने में सबसे ज्यादा मददगार है और अगर हम इसमें लापरवाही बरतेंगे तो हालात बिगड़ेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि अर्जेंटीना में कोरोना का पहला मामला पिछले साल तीन मार्च को सामने आया था और यहां अब तक इसके 17,30,921 मामले सामने आए हैं और 44654 मरीजों की मौत हुई है।
 
जापान में फिर लग सकता है आपातकाल : जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा जापान के और भी प्रांतों में कोरोना का प्रभाव रोकने के लिए आपातकाल लगा सकते हैं। सुगा ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकारियों से कहा कि टोक्यो में शुक्रवार से लगने वाले आपातकाल के साथ वह चीबा, कंगावा और साइतामा को भी जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह पश्चिम के तीन प्रांतों में आपातकाल लगाने पर फैसला लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

4, 4, 4, 6, 6, वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 गेंदों में जड़ा अर्द्धशतक

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

Monsoon Update: 23 जून से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, जुलाई के पहले सप्ताह तक दिल्ली पहुंचने के संकेत

भारत की समुद्री शक्ति को नई उड़ान, PM मोदी ने INS Dunagiri, Agray और Sanshodhak किए कमीशन

International Yoga Day 2026: गुजरात में योग दिवस का उत्सव, CM भूपेंद्र पटेल ने मानसा में किया सामूहिक योग

अगला लेख