Daily Horoscope
✕

Third wave: क्‍या मुंबई में 80 प्रतिशत लोगों को हो चुका है कोरोना, कितना है तीसरी लहर का खतरा?

Webdunia
शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (15:41 IST)
देश के कुछ हिस्‍सों में कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने दस्‍तक दे दी है, तो कुछ राज्‍य दहशत में हैं। मुंबई देश का सबसे बडा राज्‍य है, ऐसे में यहां तीसरी लहर का कितना खतरा हो सकता है।

आइए जानते हैं क्‍या कहती है इस बारे में हाल ही में हुई एक स्‍टडी।

वैसे तो कोरोना की तीसरी लहर में देश का कोई भी राज्‍य या शहर आ सकता है, लेकिन मुंबई को लेकर हुई एक स्‍टडी या मॉडल सामने आया है, इस मॉडल को टीआईएफआर के स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड कंप्यूटर साइंस के डीन संदीप जुनेजा और दक्ष मित्तल ने तैयार किया है।

इसमें अनुमान लगाया गया है कि एक जून तक मुंबई की लगभग 80 प्रतिशत आबादी पहले से ही कोविड -19 के संपर्क में आ चुकी है, जिसमें 90 प्रतिशत लोग झुग्गी-झोपड़ियों में और 70 प्रतिशत लोग गैर-झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोग हैं। यानि मुंबई के 80 प्रतिशत लोगों को संक्रमण हो चुका है। इसलिए यहां हर्ड इम्‍युनिटी बन चुकी है।

जुनेजा ने बताया कि अब ऐसे में यहां कोरोना का खतरा कम देखा जा सकता है, हालांकि हमें सिर्फ ऐसे सिस्‍टम को तैयार करने की जरुरत है जो पुन: संक्रमण और नए वेरिएंट को पहचान सके, जो मौजूदा इम्युनिटी या फिर वैक्सीन से मिली इम्युनिटी को तोड़ सकते हैं। क्‍योंकि जहां हर्ड इम्‍युनिटी बन जाती है वहां सिर्फ वायरस के नए वेरिएंट से ही खतरा है।

मॉडल में कहा गया है कि अगर जून, जुलाई और अगस्त में टीकाकरण व्यापक रूप से किया जाता है और टीका 75 से 95 प्रतिशत प्रभावी है तो कोविड की लहर सितंबर तक भी ना के बराबर ही रहेगी।

इसी बीच टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) ने अब तक के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों के डेटा को समझकर एक सिमुलेशन मॉडल बनाया है, जिसमें अनुमान लगाया है कि मुंबई में कोरोना वायरस की तीसरी लहर खतरनाक होने की संभावना बहुत ही कम है, हालांकि यह तभी संभव है जब तक कि वायरस किसी दूसरे वेरिएंट के साथ ना जाए।

टीआईएफआर ने इस मॉडल ने संभावित सिनारियो के आधार पर तैयार किया है। जून से शहर को 60 प्रतिशत तक खोला गया है और नया वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। ऐसे में तीसरी लहर अभी भी दूसरी लहर की तुलना में बड़ी नहीं होगी। मॉडल यह भी बताता है कि कोविड की लहर उन क्षेत्रों में बड़ी होगी जो पिछली लहरों में वायरस के संपर्क में कम थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

नवीनतम

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख