dharma sangrah
✕

दिल्ली: कोरोना के 94 नए केस, एक्टिव केस इस साल सबसे कम स्तर पर पहुंचे

Webdunia
रविवार, 4 जुलाई 2021 (16:53 IST)
नई दिल्ली, दिल्ली में रविवार को कोरोना के 94 नए केस दर्ज किए गए। जबकि एक्टिव केस इस साल सबसे कम स्तर पर पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के आंकड़ों के मुताबिक,दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 1000 से कम रह गई है।

यह इस साल सक्रिय मरीजों का सबसे कम आंकड़ा है। राजधानी में 24 घंटे में आए 94 नए मामले सामने आए हैं। लगातार चौथे दिन 100 से कम कोरोना केस मिले हैं। इसके साथ की संक्रमण दर 0.13 फीसदी हो गई है।
बता दें कि पिछले 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत हुई है। ऐसे में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 24,995 पर पहुंच गया है।

दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 992 रह गई है। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.13 फीसदी रह गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 7 मरीजों की मौत हुई है और कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा, 24,995 हो गया है। होम आइसोलेशन में 300 मरीज हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, सक्रिय कोरोना मरीजों की दर पहली बार घटकर 0.06 फीसदी हुई है। रिकवरी दर लगातार तीसरे दिन 98.18 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 94 केस मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14,34,554 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 111 मरीज डिस्चार्ज हुए और कुल आंकड़ा 14,08,567 तक पहुंच गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल के लिए बढ़ा प्रतिबंध

भारत समेत किन देशों में माइक्रोसॉफ्ट हुआ ठप्‍प, कौन-कौनसी सर्व‍िस नहीं कर रही काम?

दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर को पछाड़ा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी 'वन-ऑन-वन' बहस की चुनौती, बोले—मेरा फोन टैप हो रहा है, सारे सबूत अंदर मौजूद

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर गूंजे छठ के भोजपुरी गीत, क्यों मचा सियासी बवाल?

अगला लेख