biodatamaker

Special Story: लॉकडाउन में बच्चों को याद आती थीं स्कूल एक्टिविटी

डॉ. रमेश रावत
रविवार, 27 सितम्बर 2020 (21:45 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण लागू हुए लॉकडाउन ने लोगों का जीवन बदलकर रखा दिया था। जिंदगी वर्चुअल हो गई, ऑफिस का काम घर से हो रहा था। बच्चों को स्कूल के मित्रों एवं खेलकूद गतिविधियों की याद सता रही थी। वहीं, हम भी दफ्तर के सामाजिक मेल-जोल को नहीं भुला पाए।
 
कोलकाता में जन्मे भारतीय प्रवासी एवं लंदन में केपीएमजी कंपनी में एसोसिएट निदेशक के पद पर कार्यरत सौरभ चटर्जी ने वेबदुनिया से बातचीत में लॉकडाउन के अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि इस दौर बहुत कुछ बदला, लेकिन यहां सरकार ने बहुत अच्छा काम किया। 
 
सौरभ कहते हैं कि यदि ईमानदारी से कहा जाए तो चीजें बहुत बदल गई हैं। लॉकडाउन से पहले मेरी सुबह 6 बजे शुरू होती थी। सुबह नाश्ता बनता था। अपने बेटे को स्कूल के लिए तैयार करता था। इसके बाद दफ्तर जाता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद सब बदल गया। शुरुआत में वर्क फ्रॉम होम भी नया अनुभव था।
 
मेरी पत्नी एवं बेटे के लिए यह अधिक मुश्किल था। बेटे को लॉकडाउन में व्यस्त रखना एक बड़ी चुनौती थी। नए गेम की डिवाइसिंग करना एवं बेटे के साथ अधिक समय बिताना भी लॉकडाउन का एक हिस्सा था। इस दौरान सप्ताह के अंत की गतिविधियां भी बदल गई थीं। 
चटर्जी कहते हैं कि भारत सरकार की लॉकडाउन को लेकर उचित योजना नहीं होने से प्रवासी श्रमिकों को तकलीफें उठानी पड़ीं। वहीं दूसरी ओर ब्रिटिश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को सहायता प्रदान करने एवं विभिन्न योजनाओं को बनाने में लंबा समय लगाया। हालांकि सरकार ने अच्छा काम किया। कर्मचारियों को 80 प्रतिशत वेतन एवं छोटे व्यापारियों की सहायता का एक अच्छा कदम सरकर ने उठाया।
 
कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। रोजगार पर भी इसका असर हुआ। कई कंपनियों ने नए लोगों को काम पर रखना बंद कर दिया। इसके साथ ही 75 प्रतिशत कंपनियों में कर्मचारियों को निकाला गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पैलेट गन पर संसद में नहीं थमा बवाल, मकर द्वार पर 'ऑर्डर किसने दिया' के पोस्टर

पूर्व बस ड्राइवर के घर से निकला 28 करोड़ का कैश और 15 किलो सोना, नोट गिनने में 5 मशीनें भी पड़ गईं कम

मांझलपुर उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर

Top News 30 July: सुप्रीम कोर्ट में पैलेट गन पर सुनवाई, 3 राज्यों में उपचुनाव की वोटिंग, कांवड़ यात्रा शुरू

फ्रांस में पहली बार दिखा आग का बादल आखिर है क्या?

अगला लेख