Hanuman Chalisa

Corona का कहर, ठाणे के 16 इलाकों में 31 तक Lockdown

Webdunia
मंगलवार, 9 मार्च 2021 (12:31 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण मामलों के बीच ठाणे नगर निगम ने शहर के 16 हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फैसला किया है। साथ ही लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंध पहले की तरह ही लागू होंगे। 

ALSO READ: महाराष्ट्र में कोरोना के 8,744 नए मामले, मंत्री बोले- ...तो मुंबई में लग सकता है आंशिक लॉकडाउन
उल्लेखनीय है महाराष्ट्र में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ठाणे में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए 16 हॉटस्पॉट वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि मामले और न बढ़ें। 
 
सोमवार सुबह तक मिले आंकड़ों के अनुसार ठाणे जिले में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 2 लाख 69 हजार 845 हो चुकी है, जबकि अब तक 6 हजार 302 लोगों की मौत हो चुकी है।

ठाणे के जिन इलाकों में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है, उनमें- 1. आईनगर, कालवा, 2. सूर्यनगर, विटवा, 3. खारेगांव हेल्थ सेंटर, 4. चेंडानी कोलीवाड़ा, 5. श्रीनगर, 6. हीरानंदानी इस्टेट, 7. लोधा, माजीवाड़ा, 8. रुनवाल गार्डन सिटी, बलकुल, 9. लोधा आमरा, 10. शिवाजीनगर, 11. दोस्ती विहार, 12. हीरानंदानी मीडोस, 13. पाटिल वाड़ा, 14. रूनवाल प्लाजा, कोरस नक्षत्र, कोरस टॉवर, 15. रूनवाल नगर कोलवाड़ा और 16. रुस्तमजी, वृंदावन। 
 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 22 लाख 28 हजार 471 हो गए और महामारी से मरने वालों की संख्या 52 हजार 500 पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 20 लाख 77 हजार 112 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 97,637 मरीज उपचाराधीन हैं। मुंबई में भी संक्रमण के 1,014 नए मामले सामने आए और 4 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 3,34,583 हो गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए 4 मेट्रो स्टेशन

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

अगला लेख