Daily Horoscope
✕

कोरोनावायरस Live Updates : सर्दी के मौसम में भारत में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका

Webdunia
रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (14:48 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले 75 लाख के करीब पहुंच गए। हालांकि पिछले एक सप्ताह के दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 9 लाख से घटकर अब 7.83 लाख के करीब पहुंच गई। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी... 


02:47 PM, 18th Oct
-महामारी से निपटने के प्रयासों में समन्वयन के लिए गठित विशेषज्ञ पैनल के प्रमुख वीके पॉल ने कहा, पिछले तीन सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों और इससे होने वाली मौतों में कमी आई है।
-हम सर्दी के मौसम में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका से इनकार नहीं कर सकते: विशेषज्ञ पैनल प्रमुख एवं नीति आयोग के सदस्य पॉल।
-एक बार टीका आ जाए, उसके बाद उसे नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं: पॉल

02:45 PM, 18th Oct
-महामारी से निपटने के प्रयासों में समन्वयन के लिए गठित विशेषज्ञ पैनल के प्रमुख वीके पॉल ने कहा, पिछले तीन सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों और इससे होने वाली मौतों में कमी आई है
-हम सर्दी के मौसम में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका से इनकार नहीं कर सकते: विशेषज्ञ पैनल प्रमुख एवं नीति आयोग के सदस्य पॉल।
-एक बार टीका आ जाए, उसके बाद उसे नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं: पॉल

02:45 PM, 18th Oct
-राजस्थान के बूंदी में जिला अस्पताल के कैदियों वाले कोविड-19 पृथक-वास वार्ड से 32 वर्षीय एक कैदी फरार हो गया। उसे आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक हिरासत में लेने के बाद वार्ड में भर्ती कराया गया था।
-चीन में प्रशीतित खाद्य सामग्री के पैकेट की बाहरी सतह पर मिले जीवित कोरोना वायरस

12:32 PM, 18th Oct
-ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,019 नए मामले, संक्रमण के मामले बढ़कर 2,68,364 हुए। संक्रमण से 14 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,135 हुई।

11:31 AM, 18th Oct
-तेलंगाना में कोविड-19 के 1,436 नए मामले सामने आए हैं और छह मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,22,111 और मृतकों की संख्या 1,271 हो गई।
-दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिए लागू नियमों का उल्लंघन करने पर मेट्रो के 98 यात्रियों पर जुर्माना लगाया है।

10:19 AM, 18th Oct
-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत से मिशिगन प्रांत समेत पूरे अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) की स्थिति और खराब हो सकती है।

09:53 AM, 18th Oct
-भारत में कोरोना के 7,83,311 एक्टिव मामले, 65,97,209 स्वस्थ और 1,14,031 की मौत। अब तक इस महामारी से 74,94,551 संक्रमित। 
-एक दिन में 72,614 ने जीती कोरोना से जंग, अब तक 88.03% लोग इस महामारी से स्वस्थ।
-पिछले 24 घंटों में 1033 लोगों की मौत, 61,871 नए मामले। 
-ICMR द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को देश में 9,70,173 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 9,42,24,190 सेम्पल्स की जांच हुई।

09:52 AM, 18th Oct
-अमेरिका में कोविड-19 से अब तक 2.19 लाख से अधिक लोगों की मौत
-अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 81 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
-अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है।
-अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,347 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,204 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 16,952 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:52 AM, 18th Oct
-फ्रांस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के रिकॉर्ड 32,427 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,76,342 हो गई।
-इस दौरान फ्रांस में कोविड-19 से 90 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 33,392 हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

इस देश में वही वोट डालेगा, जो इस देश का नागरिक होगा, हैदराबाद में गरजे गृहमंत्री अमित शाह

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

अगला लेख