Hanuman Chalisa
✕

कोरोनावायरस Live Updates : भारत में मरने वालों का आंकड़ा 25 हजार के नजदीक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (03:34 IST)
नई दिल्ली/ जिनेवा। कोरोनावायरस (Coronavirus) से भारत में बुधवार की आधी रात तक मरने वालों की संख्या 25 हजार के नजदीक पहुंच गई है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख 70 से ज्यादा हो चुका है। देश में 6 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं। दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 36 लाख से अधिक हो गई है और जान गंवाने वालों का आंकड़ा 5 लाख 84 हजार के पार हो गया। कोरोना से जुड़ा हर अपडेट..
 
-महाराष्ट्र में कोरोना के 7,975 नए मामले आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 2,75,640 हो गया। 24 घंटे में 233 लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या 10,928 पर पहुंच गई।
 
- दिल्ली में कोरोना के 1,647 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,16,993 तक पहुंच गई।  48 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 3,487 हो गई।
 
-गुजरात में 925 नए मामले आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 44,648 हो गई है। 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2081 पर पहुंच गई।
-मुंबई में कोरोना के 1390 नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 96,253 हो गई। पिछले 48 घंटे में 62 और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,464 हो गई।
 
-अहमदाबाद में कोरोना के 173 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,599 हो गई। 2 नई मौतों के बाद जान गंवाने वालों की संख्या 1,527 हो गई।

-भारत में 9,70,169 मरीज संक्रमित 
-देश में अब तक 24,929 लोगों की मौत 
-भारत में 6,13,735 मरीज स्वस्थ हुए
 
-पूरी दुनिया में 1,36,12,404 लोग संक्रमित
-दुनियाभर में 5,84,165 लोगों की मौत
-विश्वभर में 79,58,706 मरीज स्वस्थ
 
-कर्नाटक में अब तक के सर्वाधिक 3,176 मामले सामने आए और 87 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कुल मृतक संख्या 928 और संक्रमितों का आंकड़ा 47,258 पर पहुंच गया।

-उत्तर प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1012 गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 29 और लोगों की मौत हो गई। 1685 नए केस आए जबकि 14,628 लोगों का उपचार जारी है।
 
-मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। राज्य में 638 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या 19,643 तक पहुंच गई। 9 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 682 हो गई है।

-राजस्थान में 6 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 530 हो गई। 866 नए मामले आने से संक्रमितों का आंकड़ा 26437 पर पहुंच गया है।

-आंध्र प्रदेश में 2,432 कोरोना केस आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 35,000 के पार पहुंचा, 44 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 452 पर पहुंच गई।
 
-पंजाब में कोरोना से 8 और लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 221 पहुंच गई जबकि 288 ताजा मामले आने से संक्रमितों का आंकड़ा 8,799 पर पहुंच गया।

-बिहार में 14 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 157 हो गई है जबकि इस वायरस के संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 20173 पर पहुंच गई।

-ओडिशा में 3 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इसके कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। 618 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 14,898 हो गई।
 
-इस वर्ष मार्च में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद से अब तक महाराष्ट्र पुलिस के कुल 82 कर्मी कोविड-19 महामारी से अपनी जान गवां चुके हैं। 
 
-कोयंबटूर जिले के कलेक्टर के राजमणि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख