ramcharitmanas
✕

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन कोरोना संक्रमित (live updates)

Webdunia
शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (11:25 IST)
नई दिल्ली। देश में लगातार दूसरे दिन 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी बढ़कर 20 लाख से ज्यादा हो गई। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...
 
 

01:55 PM, 21st Jan
-केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-माकपा के 98 वर्षीय नेता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक संक्रमित नर्स के सम्पर्क में आए थे, जो उनकी देखभाल कर रही थी।
-अच्युतानंदन के बेटे वीए अरुण कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'वह घर पर ही थे.... दुर्भाग्यवश जो नर्स उनकी देखभाल कर रही थी, वह संक्रमित पाई गई और कल पिता भी संक्रमित पाए गए। उन्हें यहीं एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'
-अच्युतानंदन 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री थे।

11:38 AM, 21st Jan
-दिल्ली में कोविड-19 के 10,500 नए मामले आने, संक्रमण दर 17-18 प्रतिशत रहने का अनुमान
-गुरुवार को मौत के 43 मामले आए थे जिनमें केवल 3 लोगों की मौत का मुख्य कारण कोरोना वायरस संक्रमण था : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन।

11:24 AM, 21st Jan
-दिल्ली सरकार ने सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने, दुकानों के लिए सम-विषम कार्यक्रम को समाप्त करने और निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित करने की अनुमति की सिफारिश के साथ उपराज्यपाल की अनुमति मांगी।
-कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर लगाया गया सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू है। अगर उपराज्यपाल दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को अनुमति देते हैं तो इस कर्फ्यू को खत्म कर दिया जाएगा।

08:07 AM, 21st Jan
-केरल में कोरोना वायरस से संक्रमण के 46,387 नए मामले आए जो 2020 में महामारी फैलने के बाद से एक दिन में सर्वाधिक नए मामले हैं।
-महाराष्ट्र में कोविड-19 के 46,197 नए मामले, पिछले दिन के मुकाबले 2500 अधिक मामले, 37 और मरीजों की मौत। राज्य में ओमीक्रोन के 125 नए मरीज मिले।
-उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 18,554 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
-राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,079 नए मामले सामने आए, संक्रमण से 13 मरीजों की मौत हो गई।
-छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 5,649 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,81,178 हो गई।

08:02 AM, 21st Jan
-सरकार ने गुरुवार को बच्चों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन जारी की है।
-इसमें 5 साल तक, 6 से 11 साल और 12 से 18 साल के किशोरों के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश हैं।
-5 साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए मास्क की सिफारिश नहीं की जाती है। 
-माता-पिता की सीधी देखरेख में 6-11 के बच्चे सुरक्षित और उचित तरीके से मास्क का उपयोग कर सकते हैं।
-मंत्रालय ने कहा कि 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को वयस्कों की तरह ही मास्क पहनना चाहिए।
-18 साल से कम उम्र के बच्चों के संक्रमित होने पर एंटीवायरल या मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का इस्तेमाल नहीं करने का सुझाव दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख