Hanuman Chalisa

Corona संक्रमण से मस्तिष्कीय समस्याओं का बढ़ता है खतरा, अध्ययन में हुआ खुलासा...

Webdunia
शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (17:22 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि सार्स-कोव-2 वायरस से संक्रमित लोगों में संक्रमण के बाद पहले साल में तंत्रिका तंत्र संबंधी कई तरह की समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि ऐसी जटिलताओं में आघात, संज्ञानात्मक और स्मृति संबंधी समस्याएं, अवसाद, चिंता और माइग्रेन सिरदर्द शामिल हैं।

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ताओं ने यह भी पाया कि कोविड के बाद होने वाली मस्तिष्क संबंधी समस्याओं में चलने-फिरने में दिक्कत, कंपन और मांसपेशियों के अनैच्छिक संकुचन से लेकर मिर्गी के दौरे, सुनने और दृष्टि संबंधी विकार तक शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के बाद संतुलन और समन्वय संबंधी जटिलता के साथ-साथ पार्किंसंस रोग जैसे अन्य लक्षण भी हो सकते हैं। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के ज़ियाद अल-एली ने कहा, हमारा अध्ययन कोविड-19 के बाद तंत्रिका तंत्र पर दीर्घकालिक प्रभावों की व्यापक समझ प्रदान करता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

Top News 25 June: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, जापान में भी धरती डोली

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

क्षेत्रीय तनाव के बीच पकिस्तान बढ़ा सकता है रक्षा खर्च

भूकंप के भयानक झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

अगला लेख