Hanuman Chalisa

देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 38 हजार 164 नए मामले, 499 लोगों की मौत, 104 दिन बाद मौत का सबसे कम आंकड़ा

Webdunia
सोमवार, 19 जुलाई 2021 (11:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,164 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,11,44,229 हो गई। वहीं, संक्रमण से 499 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,14,108 हो गई, पिछले 104 दिन में संक्रमण से एक दिन में मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं।
ALSO READ: तीसरी लहर की आशंका के बीच बढ़ी सख्ती, UP में एंट्री से पहले दिखानी होगी Corona की निगेटिव रिपोर्ट
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 4,21,665 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 995 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 44,54,22,256 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,63,593 नमूनों की जांच रविवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.61 प्रतिशत है। यह पिछले 28 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.08 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,03,08,456 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी से बचने के लिए मुंबई में लोग सी-बीच पर सोने को मजबूर, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत?

'ट्रंप ही इजरायल के आखिरी ताकतवर दोस्त' : अमेरिका-ईरान डील के बाद जेडी वेंस ने नेतन्याहू को सुनाई खरी-खरी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का खुला चैलेंज: सबूत है तो SIT को दो, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

Weather Update : मानसून हुआ धीमा, कई राज्‍यों में गर्मी की मार, बढ़ा बारिश का इंतजार

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया

अगला लेख