Dharma Sangrah

CoronaVirus India Update: देश में कोविड-19 के 43,393 नए मामले, 911 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (10:50 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,393 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,52,950 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 4,58,727 हो गई है।

ALSO READ: इन 9 देशों की यात्रा कर सकेंगे कोविशील्ड वैक्सीन ले चुके भारतीय
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 911 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,05,939 हो गई। अभी 4,58,727 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.49 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों में कुल 1,977 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.19 प्रतिशत है।
 
अभी तक कुल 42,70,16,605 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,90,708 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.42 प्रतिशत है। यह पिछले 18 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है।
 
पिछले 24 घंटों में 44,459 लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक कुल 2,98,88,284, लोग महामारी को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 36.89 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

90 जिलों में 80 फीसदी Corona केस : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 80 प्रतिशत मामले 90 जिलों से सामने आए हैं, जिनमें से 14 पूर्वोत्तर राज्यों में हैं और मंत्रालय ने रेखांकित किया कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है और हमें अपनी सावधानी कम नहीं करनी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बांग्लादेश में BNP की बंपर जीत, तारीक रहमान का पीएम बनना तय

बांग्लादेश चुनाव में BNP ने 53 सीटें जीतीं, जमात गठबंधन के खाते में 38 सीटें, गिनती जारी

इमरान खान की आंखों की रोशनी 85% तक घटी, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने दिए तत्काल इलाज के आदेश

Air India Plane Crash : AI-171 के हादसे के लिए क्या पायलट था जिम्मेदार, AAIB का आया बयान, इटली के अखबार का दावा कितना सच

'वंदे मातरम्' की नई गाइडलाइन, सरकार पर भड़के AIMIM नेता, बोले- गर्दन पर छुरी रखकर नहीं कहलवा सकते, मदनी ने बताया मनमानी

अगला लेख