ganesh chaturthi

CoronaVirus India Update : देश में कोविड-19 से पहली बार 4187 की मौत, मात्र 24 दिन में 1000 से 4000 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

Webdunia
शनिवार, 8 मई 2021 (11:11 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 4,187 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,38,270 पर पहुंच गई है जबकि 4,01,078 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 2,18,92,676 हो गए हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 37,23,446 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 17.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 81.90 प्रतिशत हो गई है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,79,30,960 हो गई जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई।

मई के 8 दिनों में 31 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 दिन 4 लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा 4,14,188 नए 7 मई को सामने आए थे जबकि 4 मई को सबसे कम 3,57,229 संक्रमित मिले थे। 

मात्र 24 दिन में 1000 से 4000 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा : देश में 14 अप्रैल को पहली बार कोरोना से 1027 लोगों की मौत हुई थी, 21 अप्रैल के बाद प्रतिदिन 2000 से ज्यादा लोगों की जान जाने लगी। 28 अप्रैल के बाद महामारी से रोज 3000 से ज्यादा लोग मरने लगे। 8 मई को मृतक संख्या 4000 के पार पहुंच गई।
 
दूसरी लहर का महाराष्‍ट्र में सबसे ज्यादा असर : कोरोना की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा असर महाराष्‍ट्र में देखा जा रहा है। यहां शुक्रवार को 54,022 लोग संक्रमित पाए गए। 37,386 लोग रिकवर हुए और 898 की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 27,763 नए मरीज मिले जबकि 33,117 लोगों ने कोरोना को मात दी और 372 की मौत हो गई। दिल्ली में 19,832 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 19,085 लोग ठीक हुए और 341 की मौत हो गई।
 
इस तरह बढ़ी कोरोना की रफ्तार : देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।
 
इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार हो गए थे। भारत ने चार मई को गंभीर स्थिति में पहुंचते हुए दो करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख