Hanuman Chalisa

फिर बढ़े कोरोना केस, 1 दिन में 43733 नए मामले, 930 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 7 जुलाई 2021 (10:15 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 43,733 मामले सामने आए। महामारी की वजह से 930 लोगों की मौत हो गई। 1 दिन पहले देश में 34,703 कोरोना संक्रमित मिले थे जबकि 553 लोगों की मौत हुई थी।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कुल 3,06,63,665 मरीज मिल चुके हैं इनमें से 2,97,99,534 स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी से अब तक 4,04,211 लोग मारे जा चुके हैं। फिलहाल 4,59,920 लोगों का इलाज चल रहा है।
 
भारत में 36,13,23,548 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 36.13 लाख से ज्यादा लोगों को मंगलवार को वैक्सीन लगाई गई।
 
मंत्रालय ने बताया कि लगातार 55 दिनों से स्वस्थ होने वालों की संख्या रोजाना सामने आ रहे मामलों से ज्यादा है। साथ ही इसने बताया कि बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,97,99,534 हो गई है।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले 1 करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

खतरे में युद्धविराम! ट्रंप की चेतावनी के बावजूद लेबनान में इजराइली हमले जारी

UP B.Ed JEE Result 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में टॉपर रहीं अलीगढ़ की वंदना सिंह, कितना रह सकता है कटऑफ

योगी की राह पर सम्राट चौधरी, अपराधियों को वॉर्निंग: "या तो राज्य छोड़ो, या श्मशान जाने को रहो तैयार!", अफसरों को भी सख्त अल्टीमेटम

Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन लोगों को खास चेतावनी

ममता बनर्जी को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

अगला लेख