Hanuman Chalisa

देश में कोविड-19 के 1,033 नए मामले, 11,639 एक्टिव मरीज

Webdunia
गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (10:17 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,033 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 31 हजार 958 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 11,639 रह गई।

ALSO READ: BMC का दावा मुंबई में दर्ज हुआ कोरोना वेरिएंट XE का पहला केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया इनकार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से मौत के 43 और मामले सामने आने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5 लाख 21 हजार 530 हो गई।
 
देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 11,639 रह गई, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 232 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।
 
देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 185.20 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में चार लाख 82 हजार 39 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 79 करोड़ 25 लाख नौ हजार 451 कोविड परीक्षण किए हैं।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

चांदीपुरा वायरस के खतरे के खिलाफ AMC मुस्तैद, अहमदाबाद में सघन निगरानी शुरू, आखिर क्या है यह वायरस

Jagannath Rath Yatra : रिलायंस फाउंडेशन का सेवा संकल्प, पुरी रथयात्रा के लाखों श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

राहुल गांधी के 'कार्यक्रम' को लेकर तैयारियां हुई शुरू, कांग्रेस के इस दावे पर भाजपा ने साधा निशाना

नेपाल का सीरियल किलर हाथी 'धुर्बे': 14 साल से एक ही खानदान के पीछे पड़ा है यह गजराज, अब तक ले चुका है 25 जानें!

अगला लेख