Hanuman Chalisa

संक्रमण से राहत, कोरोना के 1.32 लाख नए मामले, 16.33 लाख एक्टिव मरीज

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (10:52 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 1,32,364 नए मामले सामने आने के बाद इस बीमारी के कुल मामले बढ़ कर 2,85,74,350 हो गए। संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत से ऊपर हो गई। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 77,420 मामले घटे हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 2,713 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 3,40,702 हो गई है जबकि इलाज करा रहे लोगों की संख्या लगातार चौथे दिन 20 लाख से कम दर्ज की गई।
 
गुरुवार को कुल 20,75,428 जांच की गईं जिसके बाद देश में कोविड-19 के लिए हुई जांच की कुल संख्या 35,74,33,846 हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 6.38 प्रतिशत दर्ज की गई। लगातार 11 दिनों से यह दर 10 प्रतिशत से कम दर्ज की गई है। साप्ताहिक संक्रमण दर घटकर 7.27 प्रतिशत हो गई है।
 
देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 16,35,993 हो गई जो कुल संक्रमण का 5.73 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.08 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों की तुलना में लगातार 22वें दिन ज्यादा रही। अब तक स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 2,65,97,655 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

पहलगाम हमले को 1 साल, सुशील नथानिएल के परिवार को न मुआवजा मिला और न ही नौकरी, बेटा लगा रहा गुहार

13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की पहल से सशक्त हो रहीं निराश्रित महिलाएं, 40 लाख से अधिक को मिल रहा विधवा पेंशन का लाभ

केदारनाथ धाम के कपाट खुले: हजारों भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन

पश्चिम बंगाल-पहले चरण के मतदान में निगाहें चाय मजदूरों पर

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: पीएम मोदी बोले, 'आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत'

Top News : ईरान-अमेरिका सीजफायर, पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर क्या बोले पीएम मोदी?

अगला लेख