rashifal-2026

भारत में 64 दिन बाद 16000 से ज्यादा कोरोना मरीज, ओमिक्रोन के 1,270 नए मामले

Webdunia
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (10:45 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार फिर तेजी से बढ़ रही है। करीब 64 दिनों बाद 16,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 309 नए मामले सामने आने से देश में ऐसे मामलों की कुल संख्या 1,270 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से ओमीक्रोन के 1,270 मामले आए हैं, इनमें से 374 लोग स्वस्थ हो गए। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 450 मामले आए। इसके बाद दिल्ली में 320, केरल में 109 और गुजरात में 97 मामले सामने आए।
 
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में संक्रमण के 16,794 नए मामले आए, जिससे भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गई। 220 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,81,080 पर पहुंच गई है। 27 अक्टूबर को 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,158 नए मामले सामने आए थे।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गई। यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.36 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 8,959 की वृद्धि दर्ज की गई।
 
Koo App

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों को सहेजकर डिजिटल रूप देगी योगी सरकार

AI Impact Summit में रोबोटिक डॉग विवाद : Galgotiyas University ने मांगी माफी, सरकार की कड़ी चेतावनी

सीएम योगी के 'टेंपल इकॉनमी मॉडल' से मजबूत हो रही यूपी की अर्थव्यवस्था

युद्ध और अस्थिरता से जूझ रहे देशों में बढ़ रही मातृ मृत्यु दर, WHO ने जारी की रिपोर्ट

पंजाब में दुल्हन पर नोटों की बारिश, 8.5 करोड़ कर दिए न्योछावर

अगला लेख