Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : देश में 2.70 लाख एक्टिव मरीज, 199 दिनों में सबसे कम

Webdunia
रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (11:47 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,842 नए मामले सामने आए, 25,390 रिकवर और 244 लोगों की मौत हो गई। देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या तेजी से कम हो रही है। फिलहाल 2,70,557 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है, जो 199 दिनों में सबसे कम है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 3 करोड़ 38 लाख 13 हजार लोग 903 संक्रमित हो चुके हैं। 244 मरीजों के और जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,48,817 पर पहुंच गई।
 
आंकड़ों के मुताबिक, एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.80 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.87 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,332 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 18 साल से ऊपर के 90 करोड़ 51 लाख 75 हजार 348 लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। जल्द ही उन्हें भी कोरोना वैक्सीन दी जा सकेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

नवीनतम

गोलीबारी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर FIR, क्या बोले 'पर्ची वाले' बाबा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का 65वें वर्ष में मंगल प्रवेश, अदालज त्रिमंदिर में किए दर्शन, PM मोदी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

जम्मू-कश्मीर में क्यों बढ़ रही हैं बादल फटने की घटनाएं? जुलाई में 15 बार फटे बादल, वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

मणिपुर में सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला, भीड़ ने कई गाड़ियों में लगाई आग

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

अगला लेख