dharma sangrah

CoronaVirus India Update : देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या 5 लाख से कम, 86 दिन में मृतकों की संख्‍या सबसे कम

Webdunia
शनिवार, 3 जुलाई 2021 (10:18 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का कहर तेजी से कम हो रहा है। देश में कोविड-19 के एक दिन में 44,111 नए मामले सामने आए 738 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 5 लाख से कम हुई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 3,05,02,362 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण से 738 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,01,050 हो गई। जो 86 दिन में सबसे कम है।
 
पिछले 24 घंटे में 57,477 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब तक 2,96,05,779 मरीज इस महामारी से निजात पा चुके हैं। वहीं 4,95,533 लोगों का इलाज चल रहा है।
 
इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के 71 जिलों में 23 से 29 जून के सप्ताह में कोविड-19 की संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक थी। उन्होंने यह भी कहा कि महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है।
 
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने कहा कि जब पूरा देश सुरक्षित नहीं हो जाता, हम सुरक्षित नहीं हैं। सतर्कता में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। वायरस (का स्वरू़प) लगातार बदलता रहता है।
 
उन्होंने कहा कि केरल, अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में रोजाना कोविड-19 के अधिक मामले सामने आने के मद्देनजर केंद्र सरकार की बहुविषयक दल भेजे गए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

नवीनतम

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

भोपाल में MBBS इंटर्न पर वाटर कैनन मामले में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, अब गृह सचिव करेंगे जांच

मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पुलिस हिरासत में, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग

यूपी के बाहुबली की बेटी भी अब राजनीति में! जानिए कौन हैं शालिनी सिंह

अगला लेख