Publish Date: Sun, 03 Apr 2022 (10:44 IST)
Updated Date: Sun, 03 Apr 2022 (10:49 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,096 नए मामले सामने आने के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 28 हजार 131 हो गई, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 13,013 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 81 मरीजों के जान गंवाने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,21,345 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 432 की कमी दर्ज की गई है। दैनिक संक्रमण दर 0.24 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत है।
उल्लेखनीय है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोविड-19 के मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले वर्ष चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
webdunia
Publish Date: Sun, 03 Apr 2022 (10:44 IST)
Updated Date: Sun, 03 Apr 2022 (10:49 IST)