khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CoronaVirus India Update : लगातार दूसरे दिन कोरोना के 20,000 से कम नए केस, केरल में सबसे ज्यादा मरीज

Advertiesment
CoronaVirus India Update
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का कहर तेजी से कम हो रहा है। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 18,870 नए मामले, 28,178 रिकवर और 378 की मौत हो गई।
 
स्वास्थ्‍य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, कोरोनावायरस से देश में अब तक 3 करोड़ 37 लाख 16 हजार 451 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 29 लाख 86 हजार 180 रिकवर हो गए। महामारी से अब तक 4 लाख 47 हजार 751 लोग मारे गए जबकि 2 लाख 82 हजार 520 का इलाज जारी।
 
केरल में अब भी रोज 10 हजार से ज्यादा कोरोनावायरस के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में 11 हजार 196 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में 149 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य में 18 हजार 849 लोगों बीमारी से स्वस्थ हुए, जबकि वर्तमान में 1 लाख 49 हजार 356 एक्टिव केस बने हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हजार 810 हो गई है।
 
दूसरी ओर दक्षिण के ही 2 राज्य कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में रोज 500 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में आंध्रप्रदेश में 771 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई।
 
देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर अभियान तेज गति से चल रहा है। अब तक कुल 87 करोड़ 66 लाख 63 हजार 490 को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से पिछले 24 घंटों में 54 लाख 13 हजार 332 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की खुराक ली।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : सीएम चन्नी ने बुलाई बैठक, सिद्धू को मनाने के प्रयास जारी