Hanuman Chalisa

कोरोना की चिंताजनक रफ्तार, एक्टिव मरीजों की संख्या 17800 पार

Webdunia
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (10:14 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,337 नए मामले सामने आए, 2496 रिकवर हुए और 60 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,72,176 हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार जारी आंकड़ों के अनुसार, 4 करोड़, 25 लाख 30 हजार 622 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। वहीं 5 लाख 23 हजार 753 लोग काल के गाल में समा गए। देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17,801 हो गई। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 821 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 
मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। 0.04 प्रतिशत लोगों का इलाज चल रहा है। 1.22 प्रतिशत लोक करोना की वजह से मारे जा चुके हैं।
 
Koo App
Delhi में लगातार 7वें दिन 1000 से अधिक Corona मरीज मिले। पिछले 24 घंटों में 1490 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए जबकि 2 ने तोड़ा दम। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 5000 के पार निकल गया। केरल, महाराष्‍ट्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कोरोना के मरीजों की संख्या चिंताजनक स्तर पर बनी हुई है।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

America Iran Ceasefire : लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

LIVE: 3 राज्यों में मतदान का उत्साह, दोपहर 3 बजे तक असम में 75.91 फीसदी वोटिंग

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

राज्यसभा चुनाव से मध्यप्रदेश में मुश्किलों में घिरी कांग्रेस, कानूनी पचड़ों में उलझे विधायकों के साथ हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख