Hanuman Chalisa

46 दिन बाद देश में 3,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 17,000 के करीब एक्टिव मरीज

Webdunia
गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (11:05 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,303 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,68,799 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,980 पर पहुंच गई। देश में 46 दिन बाद तीन हजार से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों में देश में सबसे ज्यादा 1367 मामले दिल्ली में सामने आए, हरियाणा में 535, केरल में 341 नए कोरोना संक्रमित मिले। उत्तर प्रदेश और महाराष्‍ट्र में क्रमश: 258 और 186 नए केसेस मिले हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 39 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,693 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,980 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 701 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।
 
देश में अभी तक कुल 4,25,28,126 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 188.40 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

सभी देखें

नवीनतम

PM नरेंद्र मोदी के 'झालमुड़ी' वाले 10 के नोट की मची होड़, 1 लाख तक लगी बोली, दुकानदार देने को नहीं तैयार

भूमि अधिग्रहण मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, कृषि भूमि का फैक्टर 1 से बढ़ाकर किया 2

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, प्रयागराज में पारा 45.2 डिग्री, IMD का लू अलर्ट

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस हुआ कैंसिल: RBI ने दिए बंद करने के आदेश, ग्राहकों के लिए अहम अपडेट

अगला लेख