dharma sangrah
✕

भारत में लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 3,847 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 27 मई 2021 (11:09 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,11,298 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,73,69,093 हो गई। वहीं, देश में संक्रमण के बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर 90 प्रतिशत दर्ज की गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3,847 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,15,235 हो गई।

देश में लगातार तीसरे दिन नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 10 प्रतिशत से कम है। बुधवार को 21,57,857 नमूनों की जांच की गई। देश में अभी तक कुल 33,69,69,353 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 9.79 प्रतिशत है। संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 10.93 प्रतिशत हो गई है।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या और गिरकर 24,19,907 हो गई है, जो कुल मामलों का 8.84 प्रतिशत है। वहीं, कुल 2,46,33,951 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 90.01 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख