Biodata Maker

देश में कोविड-19 के 11,499 नए मामले, 1.21 लाख एक्टिव मरीज

Webdunia
शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (11:30 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,499 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,05,844 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,21,881 रह गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 255 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,13,481 हो गई।
 
देश में अभी 1,21,881 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.28 प्रतिशत है। मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.52 प्रतिशत हो गई है।
 
देश में अब तक कुल 4,22,70,482 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 177.13 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 255 मामले सामने आए। इनमें से केरल में 177 मरीजों की मौत हुई जबकि कर्नाटक में 15 लोगों की महामारी से जान गयी।
 
Koo App
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अभी तक कुल 5,13,481 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,43,687, केरल के 64,980, कर्नाटक के 39,900, तमिलनाडु के 38,000, दिल्ली के 26,117, उत्तर प्रदेश के 23,447 और पश्विम बंगाल के 21,169 लोग थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख