Hanuman Chalisa

देश में कोविड-19 के 13,203 नए मामले, 16.15 लाख स्वास्थ्‍यकर्मियों को लगा वैक्सीन

Webdunia
सोमवार, 25 जनवरी 2021 (11:35 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,203 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06,67,736 हो गई। वहीं संक्रमण से 131 और लोगों की मौत हुई, जो कि पिछले आठ महीने में सबसे कम है। 
 
मंत्रालय ने बताया कि देश में अब 1,84,182 मरीजों का उपचार चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 1.73 फीसदी है। अब तक 1,03,30,084 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 96.83 फीसदी है। वहीं 131 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,53,470 हो गई और मृत्यु दर 1.4 फीसदी है।
 
देश में वैक्सीनेशन अभियान भी जोरो से चल रहा है। अब तक 16,15,504 स्वास्थ्‍यकर्मियों को लगा कोरोना का टीका लग चुका है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने कई चरणों में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत पहले चरण में सबसे पहले स्वास्थ्य जगत से जुड़े लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जा रहे हैं। 
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 24 जनवरी तक कुल 19,23,37,117 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से रविवार को 5,70,246 नमूनों की जांच हो चुकी है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नीट पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए की चूक

इजराइल हिजबुल्ला में सीजफायर, अमेरिका, कतर और ईरान ने कैसे दोनों को मनाया?

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख