Daily Horoscope
✕

CoronaVirus India Update : 3 दिन में मिले करीब 10 लाख नए कोरोना संक्रमित, 4 दिन में 9014 की मौत

Webdunia
शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (11:21 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण से लोगों का हाल बेहाल है। महाराष्‍ट्र, यूपी, कर्नाटक, मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में स्थिति भयावह दिखाई दे रही है। पिछले 3 दिन से देश में रोज 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं तथा 4 दिन से रोज 2000 से ज्यादा मौतें हो रही है। 
 
22 अप्रैल को 314835 नए कोरोना मरीज मिले थे, 23 अप्रैल को आंकड़ा बढ़कर 332730 हो गया। आज देश में 346783 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इस तरह इन 3 दिन में 994348 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।
 
इसी तरह 21 अप्रैल को पहली बार इस महामारी से देश में 2000 लोगों की मौत हुई थी। 23 अप्रैल को 2104, 24 अप्रैल को 2263 लोगों की जान चली गई। आज कोरोनो की वजह से 2624 लोग मारे गए। इन 4 दिनों में 9014 लोग मारे जा चुके हैं।
 
उल्लेखनीय है कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 पर पहुंच गए। इनमें से 25 लाख से अधिक एक्टिव मरीज है। आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,89,544 लोग कोरोना की वजह मारे जा चुके हैं।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और फिलहाल यह आंकड़ा 25,52,940 है जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.37 फीसदी है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की दर और गिर गई है और यह 83.49 फीसदी है। अब तक 1,38,67,997 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
 
भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वहीं, 28 सितंबर को 60 लाख के पार, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए। 19 अप्रैल को भारत में संक्रमण के मामले 1.50 करोड़ के पार चले गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

Air India की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, सामने आया साजिश का सच

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली फिर अव्वल, रामपुर तीसरे स्थान पर

अगला लेख