Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : 24 घंटे में कोरोना से 8,488 संक्रमित, 538 दिन में सबसे कम नए मामले

Webdunia
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (10:21 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,488 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 45 लाख 18 हजार 901 हो गई। पिछले 538 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,18,443 हो गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 249 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,65,911 हो गई। देश में लगातार 45 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 148 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 1,18,443 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में 4271 कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.31 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता फिर हुई फेल, ईरान लौटे विदेश मंत्री अराघची, ट्रंप बोले- मुझे फोन करो,रद्द किया डेलिगेशन का दौरा

पश्चिम बंगाल की रैली में राहुल गांधी का बड़ा बयान,बोले- मैं PM मोदी से नहीं डरता,मेरे ऊपर 36 केस, ममता बनर्जी पर क्‍यों नहीं?

इसराइल के PM बेंजा‍मिन नेतन्‍याहू को है प्रोस्टेट कैंसर, पहली बार खोला हेल्थ सीक्रेट, अब तक क्‍यों नहीं बताई यह बात?

नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान,बोले- 4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच चीन का मास्टरस्ट्रोक: दुनिया तेल के लिए तरसी, बीजिंग ने लगा दिया जैकपॉट!

सभी देखें

नवीनतम

वॉशिंगटन हिल्टन होटल फायरिंग पर भारत की प्रतिक्रिया, PM मोदी ने ट्रंप की सुरक्षा पर जताई चिंता, हमले की कड़ी निंदा

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

Gujarat civic elections :गुजरात में 15 नगर निगमों और 84 नगरपालिकाओं के लिए वोटिंग

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब: कपाट खुलते ही 1.10 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, चारधाम यात्रा तेज

ईरान से तनाव के बीच बाल-बाल बचे ट्रंप, बोले-30 दिन में फिर होगा कार्यक्रम

अगला लेख