Publish Date: Wed, 20 Oct 2021 (10:31 IST)
Updated Date: Wed, 20 Oct 2021 (10:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,623 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 08 हजार 996 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर 1,78,098 हुई, जो 229 दिन में सबसे कम है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 197 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,52,651 हो गई। देश में लगातार 26 दिनों से 30 हजार से नए मामले सामने आ रहे हैं।
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,78,098 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.52 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 5,020 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.15 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 41 करोड़ 36 लाख 142 खुराक दी गई। अब तक देश में कुल 99 करोड़, 82 लाख 12 हजार 283 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
webdunia
Publish Date: Wed, 20 Oct 2021 (10:31 IST)
Updated Date: Wed, 20 Oct 2021 (10:35 IST)