sundarkand

CoronaVirus India update : 24 घंटे में कोविड-19 के 10,302 नए मामले, 1,24,868 लाख एक्टिव मरीज

Webdunia
शनिवार, 20 नवंबर 2021 (10:33 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,302 नए मामले सामने आए जबकि 267 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 44 लाख 99 हजार 925 पर पहुंच गई जबकि इस अवधि के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 1,24,868 रह गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 267 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,65,349 हो गई। पिछले 24 घंटों में एक्टिव मरीजों की संख्या में 1,752 मामलों की कमी आई। यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.36 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.29 प्रतिशत है जो पिछले साल मार्च के बाद से सबसे अधिक है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,39,09,708 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 115.79 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 7 अगस्त को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी। 16 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़कर 50 लाख के पार पहुंच गई। 19 दिसंबर को कोरोना के मामले एक करोड़ के पार हो गए। 4 मई को कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई जबकि 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

भोपाल में MBBS इंटर्न पर वाटर कैनन मामले में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, अब गृह सचिव करेंगे जांच

मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पुलिस हिरासत में, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग

अगला लेख