Festival Posters

Corona India Update : 111 दिन बाद देश में 40 हजार से ज्यादा मामले, 2.49% एक्टिव केसेस

Webdunia
शनिवार, 20 मार्च 2021 (10:54 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40,953 नए मामले दर्ज किए गए जो 111 दिनों में एक ही दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,15,55,284 पर पहुंच गई है।

ALSO READ: कोरोनाकाल में भारी पड़ रही है लापरवाही, केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के मामलों में लगातार 10वें दिन वृद्धि दर्ज की गई है। देश में अब भी 2,88,394 लोग संक्रमित हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.49 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गिरकर 96.12 प्रतिशत रह गई है।
 
सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में आए 40,953 नए मामले पिछले 111 दिनों में सर्वाधिक हैं, जबकि 188 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 1,59,558 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक 1,11,07,332 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि मृतक दर 1.38 प्रतिशत है।
 
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 25 हजार 681 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 24,22,021 हो गई। 70 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 53,208 हो गई। अभी 1,77,560 मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 19 मार्च तक 23,24,31,517 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को 10,60,971 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक 4,20,63,392 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जा चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

TMC manifesto : 10 प्रतिज्ञाओं' के साथ चुनाव मैदान में 'दीदी', ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का घोषणा-पत्र, BJP पर साजिश का आरोप

IRIS Dena हमले के बाद भारत के खिलाफ साजिश! Pakistan ने चलाया झूठा अभियान, OSINT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तं‍त्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरी

MP Ladli Laxmi Yojana : बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.43 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन, जानिए पात्रता, दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

सभी देखें

नवीनतम

तेल सकंट के बाद Digital Blackout का खतरा, हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरान के समुद्री माइन्स बिछाने से क्यों खौफ में दुनिया, जानिए क्या होगा असर

US-Israel-Iran War : अमेरिका और इजराइल को दी करारी हार, दुश्मन की साजिश नाकाम, खामनेई का बड़ा दावा

Ladakh Statehood Row: केंद्र का साफ इनकार, कहा- लद्दाख को पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची देने पर अभी नहीं होगा विचार

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

Nandini Krishak Samriddhi Yojana : योगी सरकार की नई पहल से डेयरी सेक्टर में तेजी, किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

अगला लेख