rashifal-2026

भारत में कोविड-19 के 24,354 नए मामले, रिकवरी दर मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा

Webdunia
शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (10:39 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 24,354 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 37 लाख 91 हजार 061 पर पहुंच गई जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 2 लाख 73 हजार 889 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 234 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,48,573 पर पहुंच गए है। सबसे ज्यादा 13,834 कोरोना मरीज केरल में मिले हैं जबकि 95 लोगों की मौत हो गई।
 
पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या में 1,335 की गिरावट दर्ज की गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.81 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.86 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
 
देशभर में अब तक 89.67 करोड़ लोगों को Corona Vaccine की खुराक दी गई। इनमें से शुक्रवार को 62 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 
 
ICMR के अनुसार, 1 अक्टूबर तक 57 करोड़ 19 लाख 94 हजार सेम्पल्स की जांच की गई। इनमें से 14 लाख 29 हजार 258 सेम्पल्स की जांच शुक्रवार को की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले प्रशासनिक फेरबदल: 59 TDO के सामूहिक तबादले

AI से बदलेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था, आशा वर्कर्स को मिला स्मार्ट डिजिटल साथी

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, 15 हिरासत में

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन

Epstein files row : 17 साल की वर्जीनिया गिउफ्रे से बलात्कार का आरोप, लालच में लीक किए टॉप सीक्रेट्‍स, प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

अगला लेख