Daily Horoscope
✕

CoronaVirus India Update : 24 घंटे में कोरोना से 1,260 संक्रमित, 83 मौतें

Webdunia
शनिवार, 2 अप्रैल 2022 (11:03 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,260 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,27,035 हो गई, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 13,445 रह गई है।

ALSO READ: अब कोरोना के नए वैरिएंट XE ने दी दस्तक, ओमिक्रॉन से भी है 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के अनुसार 83 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,264 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में 227 मामलों की कमी दर्ज की गई। संक्रमण की दैनिक दर 0.24 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत दर्ज की गई।
Koo App
इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,24,92,326 हो गई है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 फीसदी है। अभी तक देशव्यापी कोविड-19 रोधी अभियान के तहत 184.52 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।
 
उल्लेखनीय है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोविड-19 के मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

अगला लेख