sawan somwar

राहतभरी खबर, 24 घंटों में नए कोरोना मरीजों की संख्‍या 14 प्रतिशत कम, 60,298 रिकवर

Webdunia
शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (10:43 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 22,270 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले, 60,298 रिकवर हुए, महामारी की वजह से 325 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में नए कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 25,920 थी, इस तरह 1 दिन में नए मरीजों की संख्‍या में 14 प्रतिशत की कमी आई है। 
 
कोरोना से अब तक कुल 4 करोड़ 28 लाख 02 हजार 505 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 करोड़ 20 लाख 37 हजार 536 लोग स्वस्थ हुए, 2 लाख 53 हजार 739 का इलाज जारी और 5 लाख 11 हजार 230 लोगों की मौत हो गई।
 
कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लगातार 13वें दिन एक लाख से कम है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.59 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.21 फीसदी हो गई है।
 
कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 38,353 की कमी दर्ज की गई। संक्रमण की दैनिक दर 1.80 फीसदी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत दर्ज की गई। 
 
देश में कोविड़ रोधी टीकों की खुराक की संख्या शुक्रवार को 175 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। महामारी के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

नवीनतम

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख