Biodata Maker

फिर मिले 10,000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज, 63,562 एक्टिव केसेस

Webdunia
बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (10:59 IST)
नई दिल्ली। भारत में 3 दिन तक कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी के बाद पिछले 24 घंटों में एक बार फिर कोरोना के केसेस फिर बढ़ गए। एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,542 नए मामले सामने आए। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 63500 पार हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 4 करोड़ 48 लाख 45 हजार 401 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से  उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 63,562 पर पहुंच गई। 4 करोड़ 42 लाख 50 हजार 649 लोग स्वस्थ हो गए। 5 लाख 31 हजार 190 लोगों की मौत हो  गई और 63 हजार 562 लोगों का इलाज जारी है। 
 
पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 38 मरीजों की मौत की पुष्‍टि की गई। इनमें 11 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।
 
भारत में संक्रमण की दैनिक दर 4.39 प्रतिशत और साप्ताहित दर 5.1 प्रतिशत है। देश में अभी 63,562 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,27,758 खुराक लगाई जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ हो गई थी। 4 मई 2021 को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। 25 जनवरी 2022 को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार चले गए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सूरत में भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी सैलरी और काम के घंटे! जानें नए लेबर कोड से क्या मिलेगा फायदा

CM डॉ. मोहन यादव ने काशी में किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन, कहा मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत

जेल जाते समय लंगड़ाते हुए नजर आया नफरती मौलाना, CM योगी की मां पर की थी अभद्र टिप्पणी

अगला लेख