ramcharitmanas

कोरोना से राहत, 43 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्‍या 3 लाख से कम

Webdunia
शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (10:52 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,920 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,27,80,235 हो गई। इसके साथ ही देश में 43 दिनों के बाद कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर तीन लाख से कम हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 492 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5,10,905 हो गई। देश में लगातार 12 दिनों तक संक्रमण के दैनिक मामले एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं।
 
कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,92,092 रह गई है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 0.68 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 98.12 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 40,826 की गिरावट दर्ज की गई है।
 
Koo App
उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार पहुंच गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

नवीनतम

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख