Hanuman Chalisa

भारत में तेजी से कम हो रहे हैं एक्टिव मरीज, 24 घंटों में 391 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (10:51 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,447 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 47 लाख 26 हजार 049 हो गई जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 86,415 रह गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 391 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,76,869 हो गई है। संक्रमण के दैनिक मामले पिछले 50 दिनों से 15,000 से कम बने हुए है।
 
मंत्रालय ने बताया कि एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत दर्ज की गई जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 830 की कमी दर्ज की गई।

ALSO READ: Omicron : देश में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रॉन के केस, कर्नाटक में 5 और तेलंगाना में मिले 4 नए मरीज, कुल आंकड़ा 88 पहुंचा
उल्लेखनीय है कि देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन के 88 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्‍ट्र, राजस्थान, कर्नाटक आदि राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित मरीजों में इसके गंभीर लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। इनमें से कई लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 
 
देश में कोविड टीकाकरण में 135.99 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 70 लाख खुराक दी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, क्‍या बच पाएंगे गिरफ्तारी से?

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित, CM मोहन यादव का कांग्रेस पर तीखा हमला

व्हाइट हाउस डिनर में गोलीबारी, बेफ्रिकी से सलाद खाता शख्स कौन है

लिव-इन रिलेशनशिप टूटने पर रेप का मामला बनता है? सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, 15 साल साथ रहने के बाद विवाद

कल्याणी में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘बुलडोजर बाबा’ के नारे, बोले मतदाता- दंगाइयों का काल बने बुलडोजर

वाराणसी में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में पीएम मोदी का संबोधन, 6,322 करोड़ की 163 योजनाओं की सौगात

अगला लेख