Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : भारत में कोविड-19 के 25,166 नए मामले, 154 दिनों में सबसे कम

Webdunia
मंगलवार, 17 अगस्त 2021 (10:57 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 25,166 नए मामले आए, जो 154 दिनों में सबसे कम है, जिससे देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,22,50,679 हो गए।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.51 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। कोविड-19 के 437 और मरीजों की मौत के साथ देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,32,079 हो गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,69,846 रह गई है, जो 146 दिनों में सबसे कम है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। पिछले 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या में 12,101 की कमी आई है।
 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक साप्ताहिक संक्रमण दर 1.98 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 53 दिनों से यह तीन फीसदी से नीचे रही है। आंकड़ों के अनुसार, बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,14,48,754 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
 
अब तक राज्यों को 56.81 करोड़ टीके उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनमें से 2:25 करोड़ टीके अभी भी राज्यों के पास बचे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

Top News 3 September: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

अगला लेख