Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : देश में कोविड-19 के 24,492 नए मामले, 3.29 करोड़ को लगा कोरोना वैक्सीन

Webdunia
मंगलवार, 16 मार्च 2021 (11:46 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 24,492 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,09,831 हो गई। देश में लगातार छठे दिन 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 3,29,47,432 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 131 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,856 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है और अभी 2,23,432 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.96 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 1,10,27,543 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों की ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह 96.65 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है।
 
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केसेस : महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 4332 बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 1,31,812 हो गई है। राज्य में 10671 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 21,44,743 लाख पहुंच गई है जबकि 48 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,909 हो गया है।
 
इस तरह बढ़े मामले : देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 15 मार्च तक 22,82,80,763 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 8,73,350 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

अब मगरमच्छ करेंगे सीमा की रखवाली! घुसपैठ रोकने के लिए सरकार का मास्टर प्लान

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

मुख्यमंत्री योगी की घोषणा पर कैबिनेट की लगी मुहर, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में होगी ऐतिहासिक वृद्धि

अगला लेख