Dharma Sangrah

देश में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले, ओमीक्रोन मरीजों की संख्या 6000 पार

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (10:41 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,68,50,962 हो गई है। इनमें कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन के 6041 मामले भी हैं। दैनिक संक्रमण दर 16.66 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 12.84 प्रतिशत है। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 402 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,85,752 हो गई है। मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई है जो 223 दिनों में सर्वाधिक है और कुल संक्रमितों का 3.85 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 94.83 प्रतिशत है।
 
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्‍ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से सामने आ रहे हैं। अब तक सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन मरीज भी महाराष्‍ट्र में ही मिले हैं।  
 
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

Iran Israel US War के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

ईरान युद्ध का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.70 पर, क्या 100 तक जाएगा?

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें

सभी देखें

नवीनतम

देश की राजनीति में बढ़ने जा रहा मध्यप्रदेश का कद, नितिन नबीन की टीम में किन नेताओं को मिल सकता है मौका?

अयोध्या बड़ा हादसा टला, लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पंडाल में भीषण आग, यूपी के मंत्री भी घटनास्थल पर

शादीशुदा पुरुष का बालिग महिला के साथ लिव-इन में रहना जुर्म नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

PM मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, बोले- संकट के समय भी तेज विकास

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 161 यात्री सुरक्षित

अगला लेख