Hanuman Chalisa

भारत में कोविड-19 के 2,858 नए मामले, 18,096 एक्टिव मरीज

Webdunia
शनिवार, 14 मई 2022 (11:51 IST)
नई दिल्ली। भारत में शनिवार को कोविड-19 के 2,858 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,31,19,112 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 18,096 हो गए है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 11 और मरीजों के महामारी से जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,201 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 508 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.59 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.66 प्रतिशत रही।
 
इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,76,815 हो गई है। मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 191.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
 
Koo App
मंत्रालय के मुताबिक, देश में जिन 11 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें से पांच की मौत केरल में, चार की दिल्ली में और दो की महाराष्ट्र में हुई।
 
इस महामारी से अभी तक देश में कुल 5,24,201 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें से 1,47,853 की मौत महाराष्ट्र में, 69,355 की केरल में, 40,105 की कर्नाटक में, 38,025 की तमिलनाडु में, 26,188 की दिल्ली, में, 23,513 की उत्तर प्रदेश में और 21,203 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नासिक TCS केस, WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग, देवी-देवताओं पर टिप्पणी, SIT खोलेगी बड़े राज

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए 2 विमानों के पंख, मची अफरातफरी

PM मोदी का ब्लैंक चेक, प्रियंका गांधी की चेतावनी, अमित शाह ने कांग्रेस का कन्फ्यूजन मिटाया, जानें Women Reservation Bill पर बयान

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी का अमित शाह पर तंज, चाणक्य आज जिंदा होते तो वो भी चौंक जाते

पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हुए कई हमलों का है मास्टरमाइंड, हाफिज सईद से क्या है कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

BJP विधायक को 'आशीर्वाद' में मुक्के! सीताराम बाबा ने धक्का दिया, माला फेंकी, वीडियो वायरल

ट्रंप के बाद PM मोदी को आया मैक्रो का कॉल, Hormuz को लेकर क्या हुई प्लानिंग

इजराइल-लेबनान के बीच 10 दिन के युद्धविराम का ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप बोले- मैंने 10वीं जंग को रोका, हिज्बुल्लाह ने कहा- महापाप

ग्वालियर में 1300 करोड़ का एलिवेटेड रोड हादसा, 35 फुट गर्डर गिरा, मजदूर गंभीर रूप से घायल

नासिक TCS केस, WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग, देवी-देवताओं पर टिप्पणी, SIT खोलेगी बड़े राज

अगला लेख