Hanuman Chalisa

भारत में 2.64 लाख नए कोरोना संक्रमित, संक्रमण दर 14.78 फीसदी के पार

Webdunia
शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (10:57 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस एक बार फिर बेकाबू होता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.64 लाख नए मामले दर्ज किए गए जबकि 315 लोग मारे गए। कोरोना की दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 14.78 प्रतिशत हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आज देश में 2,64,202 कोरोना मरीज सामने आए। यह गुरुवार के मुकाबले 6.14 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा 46,478 नए मामले महाराष्‍ट्र में मिले हैं। दिल्ली में 28,867, कर्नाटक में 25005, पश्चिम बंगाल में 23,467 कोरोना केसेस मिले हैं।
 
भारत में अब तक कुल 3 करोड़ 65 लाख 82 हजार 129 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 48 लाख 24 हजार 706 लोग रिकवर हो चुके हैं। एक्टिव केसेस की संख्‍या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। फिलहाल 12,72,073 मरीजों का इलाज चल रहा है। महामारी से अब तक 4,85,350 लोग मारे जा चुके हैं।
 
देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के अब तक कुल 5,753 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा नए ओमिक्रॉन संक्रमित महाराष्‍ट्र में ही मिल रहे हैं। वहीं दिल्ली में भी नया वैरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है। 
 
Koo App

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव

CM योगी ने किया सपना साकार, आभार जताने लखनऊ आए जेवर के किसान

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

यूपी में ‘बाबाजी’ का राज है, कोई कैसे छीन लेगा पैसे

अगला लेख