dharma sangrah
✕

राहत भरी खबर, 24 घंटे में कोरोना के 5784 नए मामले, 7995 ने दी महामारी को मात

Webdunia
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (09:54 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 5784 नए मामले सामने आए, 7995 लोग स्वस्थ हुए जबकि 230 लोगों की कोरोना संक्रमित की वजह से मौत हो गई। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय दवारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 3 करोड़, 47 लाख, 3 हजार 644 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 3 करोड़ 41 लाख 38 हजार 763 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 4 लाख 75 हजार 888 लोग काल के गाल में समा गए जबकि 88,993 लोगों का इलाज चल रहा है।
 
इस तरह महामारी से प्रभावित 98.37 प्रतिशत लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, 1.37 प्रतिशत लोगों की मौत हो गई जबकि 0.26 फीसदी मरीजों का उपचार जारी है।
 
Koo App
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस से संक्रमित 2434 नए मरीज मिले हैं तथा 203 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, तमिलनाडु में 657 नए मामले सामने आए हैं, जबकि महाराष्ट्र में 569 नए मरीज मिले हैं, जिनमें से 2 मरीज ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं। कर्नाटक में 236 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 
भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 133.8 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है। इनमें से 66 लाख, 98 हजार 601 खुराक सोमवार को दी गई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख