Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : 152 दिन में सबसे कम एक्टिव मरीज, 30,948 नए संक्रमित

Webdunia
रविवार, 22 अगस्त 2021 (11:54 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 30,948 नए मामले सामने आए और कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,53,398 रह गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.09 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,24,24,234 हो गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देश में महामारी से 403 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 4,34,367 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,53,398 रह गई है जो कि पिछले 152 दिन में सबसे कम है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.57 प्रतिशत हो गई है जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 7,942 की गिरावट देखी गई है। शनिवार को 15,85,681 नमूनों की जांच की गई जिसके बाद देश में अब तक की गई कुल जांच की संख्या बढ़कर 50,62,56,239 हो गई है।

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 3,16,36,469 लोग कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं और मृतक दर 1.34 प्रतिशत दर्ज की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान ने होर्मुज में भारत जा रहे 2 जहाजों को क्यों रोका, IRGC का आया बयान, क्या फिर बढ़ने वाला है तनाव

बंदरिया ने मासूम को बनाया ‘कैदी’, 2 घंटे तक कब्जा, फिर हुआ चौंकाने वाला रेस्क्यू

बंगाल में CM योगी का तीखा हमला, बोले- 4 मई के बाद TMC गुंडों की उल्टी गिनती शुरू

बेडरूम वाले बयान पर नहीं थमा बवाल, फिर बोले पप्पू यादव- 70 से 80 प्रतिशत राजनेता देखते हैं पोर्न

Operation Sindoor : Pakistan ने दिल्ली पर दागी थी शाहीन मिसाइल, भारत की Barak 8 मिसाइल सिस्टम ने किया था ढेर, बड़ा खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

TCS केस में बड़ा झटका, आरोपी कर्मचारी को अंतरिम राहत से इनकार, कोर्ट ने बताए गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड

'आतंकवादी' वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब, कांग्रेस ने क्या कहा

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, जमीन अधिग्रहण पर किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा

डिजिटल ट्रैकिंग से बदली यूपी शिक्षा व्यवस्था, 67 हजार स्कूल जुड़े स्टूडेंट रिपोर्ट कार्ड सिस्टम से

ईरान ने होर्मुज में भारत जा रहे 2 जहाजों को क्यों रोका, IRGC का आया बयान, क्या फिर बढ़ने वाला है तनाव

अगला लेख