Hanuman Chalisa

गया नहीं है कोरोना, एक्टिव मरीजों की संख्‍या फिर बढ़कर 11,000 पार

Webdunia
गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (10:35 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,007 नए मामले सामने आए। देश में महामारी से संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 39 हजार 023 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11,058 पर पहुंच गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में एक्टिव मरीजों की संख्या में 188 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है।
 
वहीं, संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,06,228 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.25 प्रतिशत आंकी गई है। आंकड़ों के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 186.22 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख