Hanuman Chalisa

धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 50,000 से कम नए मरीज

Webdunia
रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (10:04 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से कम हो रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 44,877 नए मामले सामने आए, 1,17,591 स्वस्थ हुए और 681 लोगों की मौत हो गई।
 
देश में अब तक कुल 4 करोड़ 26 लाख 31 हजार 421 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 4 करोड़ 15 लाख 85 हजार 711 लोग रिकवर हो चुके हैं, 5 लाख 37 हजार 045 एक्टिव मरीज हैं और 5 लाख 8 हजार 665 लोग महामारी की वजह से मारे जा चुके हैं।
 
कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अभी भी केरल में ही सामने आ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 15184 नए मरीज मिले जबकि 427 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र ने शनिवार को कोरोनो वायरस संक्रमण के 4,359 नए मामले दर्ज किए गए जो एक दिन पहले की तुलना में करीब एक हजार कम हैं।
 
कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 3,202 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,24,297 हो गई, जबकि 38 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की संख्या 39,613 हो गई।
 
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,812 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34,33,966 हो गई, जबकि संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,904 हो गई।
 
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,438 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,23,799 हो गई। प्रदेश में वर्तमान में 22,390 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 6,220 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,90,720 लोग मात दे चुके हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में दी गईं कोविड-19 रोधी टीके की कुल खुराक शनिवार को 172.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर गईं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

बुंदेलखंड में 98 प्रतिशत से अधिक घरों तक नल से जल

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

योगी सरकार ने किसानों को बनाया यूपी की समृद्धि का भागीदार

अगला लेख