Dharma Sangrah

CoronaVirus India Update : लगातार दूसरे दिन 40000 से ज्यादा नए मामले, एक्टिव मामले में 2700 से ज्यादा की गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (10:32 IST)
नई दिल्ली। देश में लगातार दूसरे दिन 40,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। इस वजह से कोरोना के सक्रिय मामलों में 2700 से ज्यादा की गिरावट आई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,120 नए मामले सामने आए। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 21 लाख 17 हजार 826 हो गया है।
 
इस दौरान 42 हजार 295 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 13 लाख 02 हजार 345 हो गई है। सक्रिय मामले 2760 घटकर तीन लाख 85 हजार 227 रह गए हैं। इसी अवधि में 585 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 30 हजार 254 हो गया है।
 
देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.20 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.46 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
 
देश में गुरुवार को 57 लाख 31 हजार 574 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। अब तक 52 करोड़ 95 लाख 82 हजार 956 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 2210 घटकर 65808 हो गए हैं। इसी दौरान राज्य में 8390 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6175010 हो गयी है, जबकि 208 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 134572 हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख