Hanuman Chalisa

मई रहा कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महीना, 88 लाख से ज्यादा मामले और 1,17,247 लोगों की जान गई

Webdunia
सोमवार, 31 मई 2021 (22:18 IST)
नई दिल्ली। भारत में अकेले मई में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान कोरोनावायरस के 88.82 से अधिक मामले सामने आए जो देश में अब तक संक्रमित 2.8 करोड़ से अधिक लोगों का 31.67 प्रतिशत है। इस तरह, यह इस महामारी के दौरान सबसे खराब महीना रहा। मई में इस बीमारी के चलते 1,17,247 लोगों की जान भी गई जो अब तक इस संक्रमण से हुई 3,29,100 मौंतों का 35.63 प्रतिशत है। 
 
7 मई को 24 घंटे में अब तक कोविड-19 के सर्वाधिक 4,14,188 मामले सामने आए और 19 मई को सबसे अधिक 4529 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। रोजाना नए मामले 17 मई से 3 लाख से नीचे रहे और देश में पिछले 4 दिनों से प्रतिदिन दो लाख से कम मामले सामने आ रहे हैं। देश में 10 मई को सर्वाधिक 37,45,237 मरीज उपचाररत थे।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह 9 बजे के आंकड़े के हिसाब से आज भारत में पिछले 50 दिनों में सबसे कम 1,52,734 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 2,80,47,534, तक चला गया जबकि उपचाररत मरीजों की संख्या घटकर 20,26,092 रह गई। सोमवार को 3128 मरीजों की जान चले जाने के साथ ही इस महामारी से अबतक 3,29,100 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
वैसे स्वस्थ होने वाले की संख्या लगातार 18वें दिन एक बार फिर नए मामलों से अधिक रही। पिछले 24 घंटों में 2,38,022 मरीजों ने संक्रमण को मात दी और अब तक 2,56,92,342 रोगी संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। मृत्युदर 1.17 फीसद है। उपचाररत मरीज कुल संक्रमितों का 7.22 फीसद हैं जबकि स्वस्थ होने की दर 91.60 हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

Pixel यूजर्स को मिलेगा नया Bubbles फीचर, फोल्डेबल गेमिंग मोड और दमदार सुरक्षा अपग्रेड, Android 17 अपडेट जारी

18 जून मौसम : 13 राज्यों में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

What is the TRAI DND app : स्पैम कॉल और फालतू प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा, मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

अगला लेख