Biodata Maker

CoronaVirus India update: देश में 89,706 नए कोरोना मरीज, अब तक 33.98 लाख स्वस्थ

Webdunia
बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (10:08 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (COVID-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 89,706 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 लाख के पार हो गई। लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान 74,894 लोगों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 33.98 लाख से अधिक हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,70,129 हो गई है। इस दौरान 1,115 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 73,890 हो गई है।
 
इसी अवधि में रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 33,98,845 हो गई है यानी मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.65 प्रतिशत पहुंच गई है जबकि मृत्यु दर सिर्फ 1.70 प्रतिशत है।
 
संक्रमितों की संख्या 43 लाख से अधिक होने के बाद इस महामारी से प्रभावित देशों की सूची में भारत अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा अभी 63 लाख से अधिक हो गया है जबकि तीसरे स्थान पर ब्राजील में यह संख्या 41.48 लाख है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की आंखों की रोशनी 85% तक घटी, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने दिए तत्काल इलाज के आदेश

Air India Plane Crash : AI-171 के हादसे के लिए क्या पायलट था जिम्मेदार, AAIB का आया बयान, इटली के अखबार का दावा कितना सच

'वंदे मातरम्' की नई गाइडलाइन, सरकार पर भड़के AIMIM नेता, बोले- गर्दन पर छुरी रखकर नहीं कहलवा सकते, मदनी ने बताया मनमानी

AI का 'खेल' : शशि थरूर और राजीव शुक्ला के फर्जी वीडियो वायरल, Pakistan के फर्जीवाड़े की कांग्रेस नेताओं ने उड़ाई धज्जियां

यूपी में ODOP योजना से बदली कारीगरों की तकदीर, 3.16 लाख को मिला रोजगार

अगला लेख