dharma sangrah
✕

CoronaVirus India Update : देश में कोरोना के 50,407 नए केस, 804 की मौत

Webdunia
शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (10:23 IST)
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर से कोरोनावायरस के 50,407 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 1,36,962 रिकवर हुए और 804 लोगों की मौत हो गई। 
 
स्वास्‍थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 25 लाख 86 हजार 544 हुई, इनमें से 4 करोड़ 14 लाख 68 हजार 120 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

देश में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट अब 3.48 फीसदी हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 6,10,443 रह गए। महामारी की वजह से अब तक 5,07,981 लोगों की मौत हुई है।
 
कहां कितने मामले 
केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 16,012 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63,81,063 हो गई है। राज्य में 431 मरीजों की मौत दर्ज की गई।
 
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 5455 नए मामले सामने आए, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 78,35,088 हो गई। महामारी के कारण 63 लोगों की मौत हुई।
 
राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2890 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 9 मरीजों मौत हो गई। राज्य में 6,632 और लोग संक्रमण मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 25,779 मरीज उपचाराधीन हैं।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में निरंतर कमी के दृष्टिगत राज्य में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लगाए गए रात्रिकालीन कर्फ़्यू को छोड़कर समस्त प्रतिबंध समाप्त कर दिए गए हैं। यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 2,612 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,21,361 हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

मंत्री नागर सिंह चौहान पर 20 साल से रिश्ते में होने का आरोप लगाने वाली महिला का यूटर्न, अब तारीफ में पढ़े कसीदे

देश में अफरा-तफरी फैलाने की योजना थी, गुजरात में मोदी का विपक्ष पर हमला

सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों ने दिया वोट’, इसलिए हारे- एमएलसी नतीजों पर ओपी राजभर का बयान

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

अगला लेख