Festival Posters

CoronaVirus India Update : कोरोना से अब तक 97.17% मरीज ठीक, 1.18% एक्टिव मरीज

Webdunia
शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (10:53 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 33,376 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 3,32,08,330 हो गए हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या शुक्रवार के मुकाबले थोड़ी बढ़कर 3,91,516 पर पहुंच गई है। यह कुल मामलों का 1.18% है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.49% है। 
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 308 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,42,317 हो गई। देश में 3,91,516 लोगों का अब भी कोविड-19 का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में 870 और मरीज शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को उपचाराधीन मामले 3,90,646 थे।
 
इसके अलावा, शुक्रवार को कुल 15,92,135 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई जिसके बाद देश में अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 54,01,96,989 हो गई है।
 
 
आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,23,74,497 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.33% है। मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड टीकों की कुल 73.05 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, 4 मई को 2 करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ वाहनों की टंकी में ही भरा जाएगा ईंधन

देश के नागरिक हर चुनौती के लिए रहें तैयार, राज्यसभा में बोले PM मोदी

धर्म बदलते ही SC का दर्जा खत्म, मुस्लिम या ईसाई बनने पर क्यों छिन जाता है पुराना स्टेटस, क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

UP में सरकारी योजना से गांव की बेटी बनी सफल उद्यमी, सोमा ने गुड़ उद्योग से बदली तकदीर

इच्छा मृत्यु लेने वाले हरीश राणा को दर्द भरी सांसों से मुक्ति, एम्स में हुआ निधन

अगला लेख